जन अधिकार पार्टी में हुए शामिल-बसपा,भाजपा और सपा छोड़कर सैकड़ो कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश,कानपुर ,13 जून 2021 ,कानपुर नगर के पनकी में हुई जिला नेतृत्व की सदस्यता मीटिंग में भाजपा, सपा,बसपा का दामन छोड़ सैकड़ो कार्यकर्त्ता जन अधिकार पार्टी में शामिल हुए ,बताते चले कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा निर्देश पर प्रदेश प्रभारी अजय मौर्य की उपस्थिति में भाजपा युवा मोर्चा में रहे जिलामीडिया प्रभारी गोविन्द कुशवाहा ने सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ जन अधिकार का दामन थामा, वही सपा के अंकित कुशवाहा भी सपा में जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग छोड़ जन अधिकार पार्टी शामिल हुए ।जन अधिकार पार्टी गोविन्द कुशवाहा को जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण बनाया गया जिलाध्यक्ष की कमान संभालने साथ साथ अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए गांव-गांव में सदस्यता अभियान चलाएंगे एवं जन अधिकार पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुचायेंगे। प्रदेश की शोषित वंचित गरीब मजदूर की आवाज उठाएंगे उत्तर प्रदेश की राजनीति में क्रांति लाने में हर संभव काम किया जाएगा, पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा एवं भागीदारी संकल्प पर मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेश की समस्त जातियों को उनके अनुपात के अनुसार उनके हक अधिकार दिलवाये जाएंगे।पार्टी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में यहाँ भी संदेश दिया है,जिसकी जितनी संख्या भारी उसको उतनी हिस्सेदारी।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रदेश प्रभारी अजय मौर्या,विशिष्ट अतिथि किरण कुशवाहा प्रदेश सचिव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम लता कुशवाहा,जिलाध्यक्ष कानपुर नगर चंद्रप्रकाश कुशवाहा,विजयभान कुशवाहा,विजय नारायण कोरी जिला प्रभारी , घाटमपुर विधानसभा प्रभारी डॉ रामचन्द्र सचान , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण विमल,अरविंद, अनिल,राहुल,विनोद,गुड्डू,एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
@फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम ,

Be the first to comment

Leave a Reply