टोक्यो ओलिंपिक भारत के लिए निराशा भरा दिन

नयी दिल्ली ,25 जुलाई 2021,टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक अपने नाम करने वाली सैखोम मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) को रेस्टोरेंट चेन डोमिनोज (Domino’s) ने जीवनभर के लिए मुफ्त पिज्जा देने की पेशकश की है।
भारत ने पूल ए में अभी तक दो मैच खेले हैं,जिसमें पहले मैच में उसने न्यूजीलैंड को हराया था, जबकि दूसरे में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हॉकी में करारी शिकस्त दी,उन्होंने भारतीय पुरुष टीम को 1-7 से हार कर अभियान में झटका दिया। भारतीय टीम को दोनों हाफ में गोल की लगातार मार का सामना करना पड़ा, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में भारतीय टीम से काफी उम्मीद थी,लेकिन दूसरे क्वार्टर में हुई गोल की बौछार ने भारत की जीत को दूर कर दिया और ऑस्ट्रेलिया ने 7-1 से जीत दर्ज की, पूल ए में अगला मैच अब 27 जुलाई को भारत का स्पेन के खिलाफ होगा.,
वही भारतीय महिला हॉकी टीमने भी हार से शुरुआत कर निराश किया ,नीदरलैंड विश्व चैंपियन ने 5-1 से मुकाबला जीता। भारतीय टीम ने शुरुआती तीन हाफ में शानदार खेल खेला, लेकिन अंत होते-होते नीदरलैंड ने भारत को पछाड़ दिया।भारत की ओर से एकमात्र गोल पहले ही क्वार्टर में कप्तान रानी रामपाल ने किया था।टोक्यो ओलंपिक में टेनिस की महिला युगल स्पर्धा में भारत की सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय जोड़ी को उक्रेन की लिडमयला और नादिया किचनोक की बहनों की जोड़ी ने 6-0, 6-10, 10-8 से शिकस्त दी। सानिया मिर्जा-अंकिता रैना पहले दौर में हारकर बाहर,टेनिस में भारत की खराब शुरुआत हुई।
गोल्ड      सिल्वर     ब्रोंज
People’s Republic of China                     6            1          4

Japan                                                         5           1         0

United States of America                       4           2          4

India                                                         0            1          0

@फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम