टोक्यो ओलिम्पिक में भारत ने वेटलिफ्टिंग में आज इतिहास रचा,

दिल्ली,24 जुलाई2021,टोक्यो ओलिम्पिक में आज इतिहास रच गया जब मीराबाई चानू ने देश को दिलाया सिल्वर मेडल,वही उनके परिवार और पड़ोसियों ख़ुशी से झूम ऊठे, इसी तरह ‘खेलों के महाकुंभ’ टोक्यो ओलंपिक में भारत की शानदार शुरुआत देखि गयी।शुरुवात में ही भारत की झोली में रजत पदक आया। शनिवार को वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला।भारत 205 देशों के बीच पदक तालिका में अपनी पकड़ मजबूत बना ली और बनाने में लगा हुआ है।
मीराबाई के रजत पदक जीतने के बाद भारत अब पदक तालिका में 12वें स्थान स्थान पर पहुंच गया है। भारत के नाम अब एक रजत हो चुका है। वहीं चीन के तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक हो गए हैं, जिसके साथ वह टॉप स्थान पर है। इसके अलावा इटली और जापान एक-एक स्वर्ण और एक-एक रजत के साथ साथ दूसरे स्थान पर है। भारत 25 जुलाई को को भी पदक तालिका में आगे बढ़ेगा।
@फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply