ट्विटर ने पेश किया नया फीचर, अब किसी भी अकाउंट की नोटिफिकेशन को कर पाएंगे म्यूट

सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म ट्विटर ने अभद्र व्यवहार को रोकने के लिए  नया फीचर रोलआउट किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब उन अकाउंट की नोटिफिकेश को डिस्बेल कर पाएंगे जिन्हें वह अनदेखा करना चाहते हैं। माइक्रोबब्लोगिंग वेबसाइट का कहना है कि उसका “advanced filter settings” अब उपयोगकर्ताओं को उन अकाउंट से नोटिफिकेशन को म्यूट करने का विकल्प देगा जिन्हें वह फॉलो करते हैं। साथ ही जिन्हें वह फॉलो नहीं करते है उन अकाउंट पर भी इस फीचर की मदद से नोटिफिकेश को म्यूट किया जा सकेगा।

इस बात की जानकारी ट्वटिर ने अपने ब्लॉग द्वारा दी है। उपयोगकर्ता कम-गुणवत्ता वाले कंटेंट से नोटफिकेशन को भी फिल्टर कर सकते हैं। इसके अलावा वह कुछ शब्द और वाक्यों में प्रयोग होने वाले अभद्र व्यवहार की नोटिफिकेशन को म्यूट कर पाएंगे।

 

read more- BGR