भारतीय मुक्केबाज डिंको सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुक्केबाज पदम् श्री डिंको सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।देश का दुनिया में नाम चमकाने वाले डिंको सिंह भारतीय मुक्केबाज हैं, जिन्होंने 1998 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था,1998 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित रहे है। वे मणिपुर के रहने वाले थे।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया -“श्री डिंको सिंह खेलों की दुनिया के सिरमौर थे। वे शानदार मुक्केबाज थे और उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने मुक्केबाजी की लोकप्रियता को और बढ़ाने में महती योगदान किया। मैं उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनायें। ओम् शांति।”@ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply