डीज़ल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदेश व्यापी प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश,लखनऊ,11.06.2021,पेट्रोल और डीज़ल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है, जनता के अंदर गुस्सा भरा है,इसी गुस्से को देखते हुए कांग्रेस मैदान में उत्तरी,हर जिले में कांग्रेस का आक्रामक प्रदर्शन हुआ, कई जिलों में बर्बर पुलिसिया दमनचक्र भी चला । पुलिसकर्मियों ने भीड़ को भागने के लिये बल प्रयोग किया ,लखनऊ में जगह जगह गिरफ्तारियां की गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू और राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी समेत कई नेता गिरफ्तारभी किये गये।
पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रियंका गांधी यूथ कांग्रेस, के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे के आवाहन कानपूर, जिलाध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस अमित पांडेय के नेतृत्व में विशाल सांकेतिक धरने का आयोजन हुआ।जिसमें पेट्रोल और डीजल के आसमान छूते दामो को लेके विरोध दर्ज किया।सभी फ्रंटल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।मुख्य रूप से अथिति अंशु तिवारी ,विकाश अवस्थी उपस्थित रहे।@फोर्थ इंडिया टीम

Be the first to comment

Leave a Reply