डीएचएफएल संस्था के 34 हजार करोड़ के घोटाले पर क्यों चुप बैठी है ईडी: संजय सिंह

उत्तर प्रदेश,लखनऊ। 03 जुलाई ,आप सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर कार्यक्रम की दी जानकारी कि आम आदमी पार्टी रविवार को पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की अग्निपथ योजना में युवाओं को गुमराह करने और सीमा की सुरक्षा के लिए पैसों की कमी के खिलाफ आंदोलन कर रही है आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शनिवार को गोमतीनगर के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस के दौरान इसकी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने तय किया है,पूरे उत्तर प्रदेश में यूथ विंग और छात्र विंग द्वारा मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ भिक्षा मांगकर चेक और ड्राफ्ट के माध्यम से मोदी सरकार को 420 रूपये भेजकर अपना सांकेतिक विरोध दर्ज कराएगी और कहेंगे भारतीय सेना के साथ चार सौ बीसी न करो। भारत माता की रक्षा के लिए पैसे का रोना न रोइये। छात्र और यूथ विंग के नेतृत्व में यह कार्यक्रम होगा। छात्र ईकाई के अध्यक्ष वंशराज दुबे और यूथ विंग के अध्यक्ष पंकज आवाना के नेतृत्व में यह कार्यक्रम चलेगा।  प्रेस कांफ्रेंस में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, आशुतोष सेंगर और बृज कुमारी मौजूद रहे।

संजय सिंह ने कहा कि भारत माता की रक्षा सवालों के घेरे में है। मोदी जी से पूछना चाहता हूं आपकी अग्निपथ योजना में हर साल 35 हजार जवान भारतीय सेना में कम होंगे। एक तरफ 33 हजार जवान कम होंगे और दूसरी तरफ हमारा दुश्मन देश चीन अपनी सेना में साढे चार लाख भर्तियां प्रति वर्ष कर रहा है। नरेन्द्र मोदी जी आपकी मंशा क्या है। देश कभी इनका माफ नहीं करेगा। बहाना किया जा रहा है आंख से आसू निकाल देगा। पैसा नहीं है हम सेना को तन्ख्वा नहीं दे सकते। सेना के लिए हमारे पास पैसे नहीं है। मैं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कहता हूं कि जो पैसा लूट कर ले गये हैं उनसे वसूली करो। देश की सीमा की सुरक्षा के नाम पर किसी भी तरह  समझौता नहीं करो। पेंशन बहाल करो। सेना की नौकरी युवा को बहाल करो।

उदयपुर की घटना में आरएसएस की संस्था राष्ट्रीय मुस्लिम मंच से क्या है जुड़ाव : संजय सिंह

संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जिस घटना को देखकर जानकर मेरी आत्मा हिल गई जो इस देश के अंदर मानवता और इंसानियत को खत्म करने की घटना है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कौन है इसका खुलासा होना चाहिये। मैं उदयपुर कांड की बात कर रहा हूं। दोषियों को फांसी की सजा देनी चाहिये। ये किससे जुड़े हैँ इसका खुलासा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आरएसएस के माइनॉरिटी विंग से जुड़े हुए लोग राष्टीय मुस्लिम मंच से जुड़ा एक आदमी है ताहिर । प्रदेश का पदाधिकारी है इरशाद उसके साथ उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या करने वाले से रिश्ते क्या है। भारतीय जनता पार्टी इस मामले में खामोश क्यो है। इस साजिश का खुलासा पूरे देश के सामने होना चाहिये। उन्होंने कहा कि मैँ राजस्थान की सरकार से मांग करता हूं राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के पदाधिकारियों को बुलाकर पूछताछ कीजिये। भाजपा के नेताओं को बुलाकर जानकारी लीजिये। एक आदमी की ऐसे गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारा है उसके रिश्ते भारतीय जनता पार्टी के साथ। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने शांति की अपील भी नहीं की। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में एक वीडियो भी दिखाया।

हमारा आपका बैंकों में जमा पैसा लूट रही भाजपा : संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि देश में बहुत बड़ा घोटाला हुआ जिसके लिए चारों ओर खामोशी और सन्नाटा है। हमारी ईडी जो भारतीय जनता पार्टी की कठपुतली बन गई है। वो देश भर में विपक्ष के किसी नेता का भी सपना आ जाए तो उसपर छापा मार देती है। पूरी महाराष्ट्र की सरकार गिराने में सबसे महत्वूपर्ण भूमिका भाजपा की किडनैपिंग गैग के साथ किसी ने निभाया तो ईडी निभाया। हजारों करोड़ों रुपये लूट कर जो डकैत विदेश में बैठे हैं ईडी उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते हैँ। डीएचएफएल नाम की हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड संस्था ने 34 हजार करोड़ का हिन्दुस्तान का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला किया। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹1959 करोड़, बैंक ऑफ इंडिया से ₹4750 करोड, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से ₹1170 करोड़, कैनरा बैंक से ₹5650 करोड, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से ₹1034 करोड़, फेडरल बैंक से ₹300 करोड़, एचडीएफसी से ₹350 करोड़, आईडीबीआई से ₹1806 करोड़, इंडियन बैंक से ₹2150 करोड़,  एसबीआई से ₹9898 करोड़,यूको बैंक से ₹500 करोड़, यूनियन बैंक से ₹6662 करोड,जो कुल मिलाकर करीब करीब ₹42000 करोड का घोटाला है। संजय सिंह ने कहा कि इस तरह 42 हजार करोड़ रुपये का घाटाला है अलग अलग बैंक से। बैंकों में मजदूर, किसान, कर्मचारी, छोटे व्यापारी का पैसा जमा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी हमारा आपका पैसा खाली करवा रही है। डीएचएफएल ने भारतीय जनता पार्टी को 27 करोड़ रुपये चंदा दिया है। मैं पूछना चाहता हूं ईडी कहां कुंभकरण की नींद सो रही है। धृतराष्ट की तरह आंख बंद करके क्यों बैठी हुई है। भाजपा के नेताओं से क्या सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं हिन्दुस्तान की जनता से कहना चाहता हूं कि ये आपके साथ लूट की गई है उसके लिए जाग जाइये। इस सरकार को जगाइये। क्यों नहीं डीएचएफएल से पूछताछ होती क्यों नहीं भाजपा के नेताओं से पूछताछ होती है।

@ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply