कानपुर नगर आयुक्त से मिलकर, कानपुर को स्वच्छ बनायेगी सी आई डी ब्यूरो टीम

 

कानपुर। (संजय मौर्या ) सी आई डी ब्यूरो का एक प्रतिनिधिमंडल नेशनल एम डी राम सुख यादव के नेतृत्व में नगर आयुक्त, कानपुर नगर निगम व मुख्य कार्यकारी अधिकारी कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अविनाश सिंह से मिला।

नेशनल एम डी राम सुख यादव ने कहा कि उनका एन जी ओ एक वर्ष से कानपुर नगर में काम कर रहा है। एक वर्ष में कानपुर नगर में गरीबों को कपड़े वितरित कराने का काम किया है। संस्था के पदाधिकारियों ने नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, दोषियों को सजा दिलाना व निदोषों को मुक्त कराना, नशा मुक्ति के लिए कार्य व भष्टाचार के विरुद्ध शासन व प्रशासन को सहयोग करना है। नगर आयुक्त ने सी आई डी बी के उपदेश पर भी चर्चा की।

नगर आयुक्त,कानपुर नगर निगम के अविनाश सिंह ने कहा कि हमे एेसी संस्था की जरूरत है। जो निस्वार्थ भाव से आम जनता को मदद करने का काम कर रही है। कानपुर नगर को स्वच्छ बनाने में हमारा सहयोग करें। समय समय पर हम आपकी संस्था का सहयोग लेते रहेंगे।
प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त, कानपुर नगर निगम व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अविनाश सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेट किया। इस प्रतिनिधि मंडल में एस एम डी वकी मोहम्मद, असिस्टेंट एस एम डी ईश्वरीय प्रसाद मिश्रा(बड़े मिश्रा), स्टेट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा, स्टेट आफीसर मोहम्मद फारूक, सिटी इंचार्ज आलोक पाण्डेय, असिस्टेंट स्टेट चीफ वोमेन पोटेक्शन सेल ममता मिश्रा मौजूद रहे।