पदम् श्री,फ्लाइंग सिख, मिल्खा करोना से जिन्दिगी की जंग हार गये

नयी दिल्ली,18 जून 2021 ,भारत देश ने एक महान रत्न धावक पदम् श्री मिल्खा सिंह को खो दिया,मिल्खा का कोरोना वायरस की चपेट में आने से निधन हो गया। मिल्खा कई दिनों से चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंंद, पीएम नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह, खेलमंत्री किरन रिजिजू,मुख्यमंत्री उ प्र योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह ओलिंपिक खेलों में मेडल जीतने से चूक गए थे पर दुनिया भर में फ्लाइंग सिख’ नाम आज भी याद किया जाता है। मिल्खा का जन्म वर्ष 1929 में पाकिस्तान के मुजफरगढ़ के गोविंदपुरा में हुआ था, उनका जीवन कठिनाईयों भरा रहा,१९४७ भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के समय उनको पाकिस्तान छोड़ भारत आना पड़ा,दुखद बात ये थी कि उस समय मिल्खा ने 14 में से 8 भाई बहनों और माता-पिता को खो दिया था।

भारत आकर सेना में भर्ती हुए, सेना में भर्ती होने से मिल्खा की पूरी जिंदगी में परिवर्तन आया,मेहनत से एक क्रॉस-कंट्री रेस ने एथेलेटिक करियर की शरुवात करी और उन्हें छठा स्थान प्राप्त हुआ किया था,लेकिन भाग्य पलटा यही से खाया। मिल्खा सिंह ने जल्द ही अपने ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया और 1958 में उन्होंने जबरदस्त एथलेटिक्स कौशल प्रदर्शित किया, जब उन्होंने कटक में नेशनल गेम्स ऑफ इंडिया में अपने 200 मीटर और 400 मीटर स्पर्धा में रिकॉर्ड बनाए। मिल्खा सिंह ने राष्ट्रीय खेलों के अलावा, टोक्यो में आयोजित 1958 एशियाई खेलों में 200 मीटर और 400मीटर की स्पर्धाओं में और 1958 के ब्रिटिश साम्राज्य और राष्ट्रमंडल खेलों में 400 मी (440 गज की दूरी पर) में स्वर्ण पदक जीते। उनकी अभूतपूर्व सफलता ही थी, जिसकी वजह से उन्हें उसी वर्ष पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।मिल्खा ने तीन ओलंपिक 1956 मेलबर्न, 1960 रोम और 1964 टोक्यो में भाग लिया। फिर रोम के 1960 ग्रीष्म ओलंपिक और टोक्यो के 1964 ग्रीष्म ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व भी किया।द्वार चला तो 1958 और 1962 के एशियाई खेलो में भी स्वर्ण पदक जीत कर देश का सर ऊंचा किया।वो समय आया जहा से पूरी दुनिया उन्हें जानने लगी 1960 के रोम ओलंपिक खेलों में जब पूर्व ओलंपिक कीर्तिमान तोड़ा, पर पदक से वंचित रह गये.,समय ऐसा था कि मिल्खा ने नेशनल कीर्तिमान बनाया, जिसको 40 साल दूसरे तोड़ सके। फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन से खेल जगत में भी गहरा शोकदेखने को मिला,सचिन तेंदुलकर समेत इन खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि दी ,वही बॉलीवुड में भी फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह के निधन पर शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार सहित अन्य सेलेब्स ने जताया शोकव्यक्त किया। @फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply