पालिका के अध्यक्ष पद में भाजपा, कांग्रेस सपा में त्रिकोणात्मक संघर्ष

रायबरेली।(संदीप मौर्या ) नगर निकाय के सामान्य निर्वाचन में राबयरेली नगर पालिका परिसद का निर्वाचन आज हो रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में 11 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें भाजपा से सोनिया रस्तागी, सपा से श्रीमती नसरीन, कांग्रेस से पूर्णिमा श्रीवासतव, बसपा से रीना, आम आदमी पार्टी से रेखा सुक्ला, लोकदल से अर्जना सोनकर, राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी से पूनम किन्नर, आजाद भारत पार्टी डेमोकेटिक से कुसुम मौर्या है। वही निर्दलीय में रामावती, कांग्रेस से विदोह कर धर्मेन्द द्विवेदी ने अपनी पत्नी सुप्रीती, मीना कुमारी मैदानमंे है। रास्टीय, प्रादेषीक दलों के प्रत्याशी के टिकट से असंतुश्ट होकर इनदलों के कार्यकर्ता भीतर खात की तैयारी में है। नगर पालिका परिसद में एक लाख 64 हजार से भी अधिक मतदाता है।

भाजपा से सोनिया रस्तोगी

इसमें बडी संख्या में कायस्थ ब्राहमण मुस्लिम मतदाता दर्ज है। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सोनिया रस्तोगी एमए पास है और इंदिरा नगर मोहल्ले में लम्बे अर्से से रहती है। इनकें पति विजय रस्तोगी इंजीनियर है किन्तु व्यापार करते है। इनके बडे भाई व भाभी पेसे से डाक्टर है और उनका अपना नर्सिग होम है। हाल में ही सपा छोडकर भाजपा में सामिल हुये और टिकट हासिल किया।

कांग्रेस से पूर्णिमा श्रीवास्तव

कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव जो जवाहर विहार कालोनी में रहती है यह भी परास्नातक है। इनके पति मुकेष श्रीवास्तव दवा की दुकान चलाते है और इन्हेें कांग्रेस की एक मात्र विधायक सुश्री अदिति सिंह कांग्रेस हाईकमान से इस सर्त पर पे टिकट दिला कर लाइ्र . कि हम अपने प्रयासों से जितायेंगें इसके अलवा श्रीमती नसरीन सपा प्रत्याशी जो निवर्तमान पालिकाध्यक्ष की पत्नी है।

सपा से नसरीन

बसपा नेता मुसीर की पत्नी रीना जिन्होंने मायावती के दल से टिकट लिया है। यह भी षिक्षित है। इनके ससुर के बडे भाई तिलोई से कांग्रेस से विधायक रह चुके है और बसपा में सामिल चुके है। रेखा सुक्ला भी स्नातक है इनके पति पेषे से वकील है। इनके ससुर समाजवादी नेता तथा बाद में कांग्रेस में सामिल हो गये थे। जिसके बाद कांग्रेस से निकाल दिये गये थे। आपात काल में बंद थे। इस कारण लोकतंत्र प्रहरी भी है। फिलहाल राजनैतिक विस्लेसकों का कहना है कि भाजपा सपा और कांग्रेस में त्रिकोणात्मक संघर्स है। उुट किस करवट बैठता है। प्रचार में भाजपा से ब्राहमणों को रिझाने के लिये पूव केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को लाया गया थ। कांग्रेस से सिने स्टार वर्तमान में पीसीसी अध्यक्ष राज बब्बर प्रमोद तिवारी ने दौरा कियां सपा बसपा आप से कोई हाईकमान का कोई नेता नहीं आया। आज सभी प्रत्याषियों के भग्य का फैसला मत पेटी में बंद हो जायेगा।