प्रधानमंत्री 5 जून को ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे

 नयी दिल्ली,04 जून 2022 ,विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम -‘प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 जून को सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे।

‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ मिट्टी के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे सुधारने के लिए जागरूक दायित्व कायम करने के लिए एक वैश्विक आंदोलन है। सद्गुरु ने मार्च 2022 में इस आंदोलन की शुरुआत की थी, जिन्होंने 27 देशों से होकर 100 दिन की मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की थी। 5 जून 100 दिन की यात्रा का 75वां दिन है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की भागीदारी भारत में मृदा स्वास्थ्य में सुधार के प्रति साझा चिंताओं और प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करेगी।

पृथ्वी में मानव ने विकास की यात्रा तो की साथ ही संसार में पर्यावरण को नुकसान भी पहुंचाया है. नदी ,मिटटी ,पहाड़ और जंगल नष्ट हुए ,नदी नालो ,झील व झरनों का में भी छेड़ छाड़ की गयी। इसी वजह से पूरी पृथ्वी में प्रदूषण बढ़ता जा  रहा है,आपको बताते चले कि बढ़ते प्रदूषण और प्रकृति को होने वाले वाली हानि को कम करने को लेकर जागरुकता अभियान चलाने के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, इस दिन पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है, लोगों को प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने की अपील भी गयी है। @फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

 

Be the first to comment

Leave a Reply