बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ के साथ नजर आया हिस्ट्रीशीटर, लोग सहमे

कानपुरः इसे सत्ता बदलने के साथ ही बदमाशों की निष्ठा बदलने की पुरानी परिपाटी कहिए या फिर सत्ता में आते ही बीजेपी में आया बदलाव, सपा शासनकाल में जो बदमाश सपा नेताओं के साथ नजर आते थे, आज वहीं बदमाश बीजेपी के नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसा ही देखा गया नए नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र नाथ पांडेय के स्वागत में। खुली जीप में प्रदेश अध्यक्ष के बगल में एक हिस्ट्रीशीटर खड़ा था। यह हिस्ट्रीशीटर न केवल खड़ा था, बल्कि महेंद्रनाथ जिंदाबाद के नारे भी लगा रहा था। इस हिस्ट्रीशीटर को पहले शिवपाल यादव के साथ देखा जाता था।

कानपुर में लगा धीरज गुप्ता के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बैनर

लोग डरे हुए हैं

-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय की हिस्ट्रीशीटर के साथ गलबहियां को देखकर सवाल उठने लगे हैं। विरोधियों का कहना है कि पद ग्रहण के बाद उनके बदमाशों के साथ रिश्ते उजागर हो गए हैं। –यह हिस्ट्रीशीटर धीरज गुप्ता है। जिसके खिलाफ 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उनका कहना है कि हिस्ट्रीशीटर को प्रदेश अध्यक्ष का आशीर्वाद प्राप्त है।

-जो भी दल सत्ता में आता है, धीरज गुप्ता उसी के साथ हो लेता है। सपा सरकार में शिवपाल यादव का बेहद करीबी था।
-उधर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ हिस्टृीशीटर को देखकर स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। उनका कहना है कि अब सत्ताधारी दल और उसके नेताओं का धौंस जमाकर धीरज गुप्ता उन्हें आतंकित करेगा।

धीरज चड्ढी पर 25 से ज्यादा गंभीर मामले चल रहे हैं। लोगों का कहना है कि धीरज चड्ढी कई लोगों के मकानों और जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इसके अलावा मारपीट और अशांति को लेकर काकादेव पुलिस की हिस्ट्रीशीट पर धीरज टॉप 10 अपराधियों में शामिल है।

थाना काकादेव क्षेत्र के सर्किल ऑफिसर मनोज गुप्ता ने बताया कि 825 नंबर हिस्ट्रीशीट का अपराधी धीरज गुप्ता पर विभिन्न थाना क्षेत्रों 25 मुक़दमे संगीन धाराओं में दर्ज हैं। जिसमे हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, तहबाजारी, गुंडा एक्ट और मारपीट जैसे अपराधों शामिल है।

 

Read More at-