भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जून की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली.   भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1294 – स्विट्जरलैंड के बर्ने प्रांत से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1876 – सर्बिया ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1894 – लंदन में टॉवर ब्रिज काे खाेला गया।
1914 – दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलनरत महात्मा गांधी को पहली बार गिरफ्तार किया गया।
1933 – फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
1938 – बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स(डीसी कॉमिक्स एक्शन सीरीज भाग-1) में नज़र आया।
1948 – ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी इजरायल से स्वदेश रवाना हुयी।
1960 – अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का निर्णय लिया।
1962 – रवांडा और बुरूंडी देश स्वतंत्र हुये।
2005 – स्पेन में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गयी।
2012 – मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।

 

read more- UNI