भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 04 जुलाई (वार्ता)– भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं ..

1760 – मीर जाफर के बेटे मिरान की बिजली गिरने से गंडक नदी के किनारे मौत।
1776 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1789 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने टीपू सुल्तान के खिलाफ पेशवा और निजाम के साथ संधि की।
1881 – सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच टाॅय ट्रेन की शुरुआत।
1827 – न्यूयॉर्क में दास प्रथा को समाप्त किया गया।
1886 – फ्रांस ने अमेरिका को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का तोहफा दिया।
1886 – कनाडा की पहली अंतरमहाद्वीपीय ट्रेन ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुँची।
1898 – भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म।
1902 – स्वामी विवेकानंद का निधन।
1916 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म ।
1934 – लियो जिलार्ड ने परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट कराया।
1947 – ब्रिटिश पार्लियामेंट में भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
1982- बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन।
1986 – प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 115 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
1996 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन चार वर्ष के लिये दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित हुये।
1997 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘सोजर्नर’ मंगल ग्रह के सतह पर उतरा।
1999 – लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विम्बल्डन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
2006 – गांधी शांति पुरस्कार विजेता तथा भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन।
2008 – लगभग आठ वर्ष बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
2012 – यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन ‘सर्न’ ने हिग्स बोसॉन कणों के खोज की घोषणा की।
2013- अमेरिका के शिकागो शहर में गोलीबारी की घटना में 12 लोगों की मौत, 60 घायल।
2015- चिली ने पहली बार कोपा अमेरिका फुटबाल का खिताब जीता।

 

read more- UNI