भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1346- लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ रोमन साम्राज्य के सम्राट बने।
1832- ब्रितानी संसद ने सती प्रथा के उन्मूलन के खिलाफ हिंदुओं के अपील को खारिज किया।
1889- सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
1921 मंगोलिया ने चीन से आजादी पायी।
1930 सर डॉन ब्रैडमैन ने लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए।
1948 यरुशलम में पहला हवाई हमला हुआ।
1957- मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन।
1973 पेरिस के निकट ब्राजील को बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 122 मारे गये।
1977- मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
1995- अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते स्थापित हुए।
2003 – लेखक भीष्म साहनी का निधन।
2008- एप्पल ने आईफोन 3जी लांच किया।
2010 फुटबॉल विश्वकप के फाइल में स्पेन ने नीदरलैंड को 1-0 से हराकर खिताब जीता।

 

read more- UNI