भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली़, 14 जुलाई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1223- फ्रांस में लुईस अष्टम सम्राट बना।
1456- बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने ऑटोमन को पराजित किया।
1536- फ्रांस एवं पुर्तगल ने स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1636- मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का सूबेदार बनाया।
1656- सिख गुरु हरकिशन का जन्म।
1789- फ्रांसिसी क्रांति की शुरुआत हुई।
1900- यूरोपीय गुट ने चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।
1914- रॉबर्ट एच. गोडार्ड ने तरल रॉकेट ईंधन का पेटेंट कराया।
1933- जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया।
1940- द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज नहर पर बमबारी की।
1958- इराकी सेना ने राजशाही को समाप्त किया।
2015- नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्षयान बना।

 

read more- UNI