भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली. 24 अगस्त (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं ..

1456- गुटेनबर्ग बाइबिल की छपाई का कार्य पूरा किया गया।
1600- ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
1690- जॉब चारनॉक कलकत्ता में आकर बसे।
1690- कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।
1914- प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
1925- समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का निधन।
1969- श्री वी वी गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1974- श्री फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने।
1991- यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1995- उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत।
2008- बीजिंग ओलंपिक का समापन।
इसमें चीन 51 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
2015- अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।

 

Read more- UNI