भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1701 – जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1902 – ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ा।
1923 – वियना में इंटरपोल की स्थापना।
1931 – लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
1943 – टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।
1950 – हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
1965 – चीन ने भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों की संख्या में इजाफा करने की घोषणा की।
1977 – इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1999 – एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल।
इस हादसे में 50,000 लोग बेघर हो गए।
2005 – मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
2012 – दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।

 

Read More-UNI