भारत में कोरोना वायरस के अब तक के सबसे ज्यादा केस

एक दिन में 24,303 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 7,24,702 हो गयी है। वहीं भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 28,099 हो गई है।
Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 36 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। और 1 दिन में 596 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 36810 मामले सामने आने के बाद भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 54 हजार 917 हो गई है। इनमें 4,01, 712 एक्टिव मामले हैं। जबकि, एक दिन में 24,303 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 7,24,702 हो गयी है। वहीं भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 28,099 हो गई है।