मण्डलायुक्त और मेयर नगर निगम ने चाचा नेहरु बाल चिकित्सालय का निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश,कानपुर,०१.०६.२०२१। मण्डलायुक्त डा0 राजशेखर द्वारा नगर निगम के चाचा नेहरु बाल चिकित्सालय का भ्रमण कर चिकित्सालय के पुनः संचालन हेतु .मेयर नगर निगम, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्साधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ के साथ सभी आवश्यक पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया।
महापौर प्रमिला पाण्डेय द्वारा शीघ्र बाल चिकित्सालय को क्रियाशील किये जाने पर अपनी प्रतिबद्धता दिखायी गयी।मण्डलायुक्त द्वारा पी पी पी मोड पर हाॅस्पिटल संचालन हेतु टेण्डर आंमत्रित कर नियमानुसार कार्यवाही हेतु नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी से अपेक्षा की गयी। नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि चिकित्सालय का सिविल व इलेक्ट्रिकल कार्य नगर निगम द्वारा टेण्डर आंमत्रित करते हुये कराया जायेगा। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कार्य माह जुलाई, 2021 तक पूर्ण कर लिये जाने की सम्भावना है, उक्त कार्य पर लगभग धनराशि रु0 80 लाख से 1.00 करोड़ व्यय होने का अनुमान है। वर्तमान में सिविल के अति आवश्यक कार्य मात्र कराया जा रहा है।

उसके उपरांत पी पी पी मोड पर अस्पताल का संचालन हेतु इ ओ आई (इक्स्प्रेशन ओफ़ इंट्रेस्ट) कॉल किया जाएगा।
पी पी पी मोड पर संचालन हेतु ड्राफ़्ट अग्रीमेंट तैयार करने हेतु कन्सल्टंट की चयन किया जाएगा और “प्री बिड कॉन्फ़्रेन्स/कॉन्सल्टेशन” के उपरांत टेंडर फ़्लोट किया जाएगा।50 बेड से अगस्त से अस्पताल प्रारम्भ किया जाएगा और सफल संचालन पर अगले एक वर्ष में बेड की संख्या को बढ़ाकर 100 करने पर विचार किया जाएगा। मण्डलायुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि माह अगस्त, 2021 तक चिकित्सालय के संचालन हेतु सभी तैयारी कर ले और सभी कार्यो को समय सारणी के अनुसार बाट लिया जाय एवं उन्हें समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाय।
बैठक के बाद महापौर, मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त व नगर निगम की पूरी टीम द्वारा चिकित्सालय का भ्रमण किया गया एवं कराये जाने सम्भावित कार्यो को देखा गया।@ फोर्थ इंडिया न्यूज़

Be the first to comment

Leave a Reply