महिला पुलिसकर्मी के घर पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिले…

लखीमपुर खीरी. जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलास हुआ है। छापेमार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो लड़कों को लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिस घर में यह काम हो रहा था, वह एक महिला पुलिसकर्मी का है।

 

क्या है मामला 

-गोला गोकर्णनाथ कोतवाली से सटी पुलिस कालोनी में महिला पुलिसकर्मी के आवास पर सेक्स का धंधा चल रहा था।

-पुलिस को जानकारी मिली कि एक महिला पुलिसकर्मी के घर पर काफी समय से सेक्स रैकेट चल रहा है।

-जिसके बाद पुलिस मौके पर दबिश दी तो वहां पर दो लड़कियों के साथ दो लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले।

 

महिला पुलिसकर्मी पर दर्ज हुआ केस 

-इसके बाद लड़कियों के परिवार वालों के कोई कार्रवाई न करने व बेइज्जती की बात पर पुलिस ने लड़कियों को छोड़ दिया है।

-वहीं आरोपी लड़कों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

-शहर में महिला पुलिस सिपाही के घर में सेक्स रैकेट की सूचना फैलने पर वहां तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।

-आरोपी महिला सिपाही की तैनाती भीरा थाने पर है।

-उसका पति यहां पुलिस कॉलोनी के आवास में रहता है।

-पुलिस ने महिला सिपाही समेत उसके पति के खिलाफ भी केस दर्ज किया हैं।

 

Read More-