युगल जोड़े की शादी हुई थाने में

रायबरेली। मंगलवार को पुलिस ने सराहनीय काम किया तो स्थानीय सरेनी कोतवाली कुरानपाक की आयतो से गूंज उठी और मुरारमऊ गांव की अजमतुन्निषा व रिजवान एक दूसरे के हो गये। पुलिस ने महर के रूप में दूल्हन को 11 हजार की रकम अदा की और वर बधू को कपड़े उपलब्ध कराये। शादी की रष्म अनवारूल हक ने अदा कराई। इस तरह से कोतवाली जनवासे के रूप में कुछ देर के लिये परिवर्तित हो गयी।
थाना क्षेत्र के मुरारमऊ गांव के रहने वाले रिजवान पुत्र सोहराब व गांव की अजमतुन्निषा पुत्री मजीद से करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव के आमिर खान ने बताया कि बीती रात रिजवान अजमतुन्निषा के घर पहुॅंच गया तो ग्रामीणो ने 100 डायल कर दिया। पुलिस की गाड़ी मौके पर पहॅुची और दोनो को थाने ले आई।

इस बीच दोनो के परिजन भी थाने पहुॅंच गये। और लड़के पर शादी करने का दबाव बनाया घंटो चली पंचायत के बाद परिजन शादी को तैयार हो गया। तो स्थानीय बाजार की मस्जिद के काजी मौलाना अनवासल हक को बुलाया गया। उन्होने थाना परिसर में ही दोनो को निकाह पढ़ाया। इसके बाद दानो एक दूसरे के हो गये। पुलिस ने 11 हजार की रकम मेहर के रूप में बधू को दी और दोनो को कपड़े भी उपलब्ध कराये। इसके बाद मिष्ठान वितरित किया गया। तब बधू वर के साथ हंसी खुसी के साथ उसके घर के लिये रवाना हो गयी। बताते है कि अजमतुन्निषा की मां का देहान्त हो गया है। इस शादी में महिला आरक्षी नाजरीन की अहम भूमिका रही। विष्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष षिव लोचन तिवारी ने भी सहायता की व कहा कि समाज में सही संदेषा जायेगा। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह, रघुनाथ सिंह, उ0नि0 रमेष चन्द्र जायसवाल, आर पी वर्मा, रावेन्द्र सिंह, षिवराम सिंह, राजेष सिंह, भोलू तिवारी, निर्भय सिंह, कान्हा सिंह आदि मौजूद रहे।