यूपी निकाय चुनाव Live: केंद्रीय मंत्री ने डाला वोट, कुल 9 फीसदी मतदान

यूपी में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज 26 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जाएंगे। रायबरेल, बरेली, बाराबंकी, कानपुर, सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद में सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो गया। बरेली में लगातार ईवीएम खराब होने की खबरें आ रही हैं। कई जगह हंगामे की सूचना मिली है।

लाइव अपडेट्स

-केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बरेली में डाला वोट
सहारनपुर के नानौता में फर्जी मतदान, पुलिस ने 3 फर्जी महिला मतदाताओं को पकड़ा, प्रा.वि. में बने बूथ से पुलिस ने 3 महिलाओं को फर्जी मतदान करते पकड़ा।
-बागपत के आठ नगर निकायों में आज कडी सुरक्षा के बीच अपने तय समय पर मतदान शुरू हुआ।
-बरेली के तिलक इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब होने के बाद हंगामा फोर्स तैनात।
-बाराबंकी नगर पालिका नवाबगंज के पीरबटावन ईदगाह मैदान में प्रत्याशियों के कैंप में भरी भीड़ को पुलिस और अर्धसैनिक बल ने लाठी भांजकर किया तीतर बितर कर दिया। कुर्सी मेज तोड़ी। आक्रोशित लोगों  का प्रदर्शन।
-मुरादाबाद के लाकड़ी फाजलपुर के बूथ पर भीड़
-तिलक इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब वोटर परेशान कई मतदाताओं ने ईवीएम खराब होने पर किया हंगामा।
-फ़िरोज़ाबाद नगर निगम के वार्ड नम्बर 48 में अर्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा, चूंकि ईवीएम मशीन खराब रही। फिलहाल उसे बदलवा दिया गया है और मतदान शुरू हो गया है।
-नगर पालिका शहर के जीजीआईसी व एसजेएस स्कूल में बने मतदान केंद्र में मतदान करते मतदाता वोट डालने के लिए लगी लाइन लगी।
-बाराबंकी एक नगर पालिका और १२ नगर पंचायतों में मतदान शुरू ठण्ड को देखते हुआ कई केन्द्रों पर जहा सन्नाटा है वहीं कुछ पर काफी भीड़ जुट गई है।
-7.30 बजे मतदान शुरू
-संभल के हिंद इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान शुरु होने से पहले ही लगी मतदाताओं की कतार

एटा में विधायक पर हमला और पथराव

बीती रात आगरा के एटा में हो रहे प्रचार के चलते निर्दलीय प्रत्याशी मनोज बजरंगी द्वारा भाजपा प्रत्याशी विकास मित्तल व भाजपा विधायक संजीव दिवाकर सहित आधा दर्जन लोगों पर हमला किया गया। इसमें वो चोटिल हो गए। जब विधायक ने सुरक्षा के लिए फोन किया तो कोतवाल ने फोन नहीं उठाया। इसके चलते सभी भाजपाइयों को जान बचाकर भागना पड़ा। बाद में उन्होंने कोतवाली पर धरना दे दिया।

मंगलवार-बुधवार की रात्रि को नगर के मोहल्ला हतोड़ा में बिजलीघर पर हुए इस विवाद में पत्थरबाजी व लाठी डंडों से हुई पिटाई पर जान बचाकर भाजपाइयों को कोतवाली पर आना पड़ा। इस मामले में विधायक व विकास मित्तल सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। विधायक के पैर में चोट आने से उन्हें तत्काल आगरा रेफर कर दिया गया। मामले में किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

26 जिलें जहां मतदान होगा

सहारनपुर, बागपत,बुलन्दशहर, मुरादाबाद, सम्भल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा,फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी,बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चन्दौली, जौनपुर, एवं मीरजापुर ।

कुल नगरीय निकायः- 233 कुल वार्डः- 4,299
मतदान केन्द्रों की संख्याः 3,599
पोलिंग बूथों की संख्याः 10,817
मतदाताओं की संख्याः- 94,05122
पुरूष मतदाताओं की संख्याः- 53.09%
महिला मतदाताओं की संख्याः- 46.90%
पोलिंग कर्मियों की संख्याः- 1,58,894
-नगर निगम के 2494 पोलिंग बूथों पर कुल 4988 सेट इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों ( ई.वी.एम.)  का प्रयोग किया जा रहा है।
-दो नगर निगम में 949 अतिरिक्त बैलेट यूनिट एवं 21 वार्डों में 175 अतिरिक्त बैलेट यूनिट का प्रयोग किया जा
रहा है।

प्रशासनिक इंतजाम

जोनल मजिस्ट्रेटों की संख्याः- 364
सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्याः- 890
रिटर्निंग आफिसर चेयरमैन पद हेतु 233
रिटर्निंग आफिसर वार्डों हेतु 640
सहायक रिटर्निंग आफिसर 1,247
वेबकास्टिंग हेतु अतिसंवेदनशील + बूथों की संख्या 1,155
सुरक्षा व्यवस्था-
सेन्ट्रल पैरामिलिट्री फोर्सः- 40 कम्पनी
पी.ए.सी. बलः- 71 कम्पनी
सिविल पुलिसः-
इन्सपेक्टर 361
सब इन्सपेक्टर  7,333
हेड कान्सटेबल 4,590
कान्सटेबल 36,111
होमगार्ड्स 14,291

-बरेली में महापौर के पद पर अधिकतम 22 प्रत्याशी हैं।
-बरेली के नगर निगम के वार्ड नं. 13- शान्ति विहार में पार्षद के पद पर अधिकतम 32 प्रत्याशी हैं।
– झांसी में कमथर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पद पर अधिकतम 32
प्रत्याशी हैं।

बागपत के बड़ौत नगर पालिका परिषत के वार्ड संख्या 4 गोंसाईयान में सदस्य नगर पालिका
परिषद पद पर अधिकतम 21 प्रत्याशी है।
मुरादाबाद के पाकबड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष नगर पंचायत पद पर अधिकतम 33 प्रत्याशी हंै।
मऊ के चिरैयाकोट नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 सोहवत बगदासी में सदस्य नगर पंचायत के
पद पर अधिकतम 18 प्रत्याशी हैं।

निर्विरोध चुने गए-
सदस्य नगर पालिका परिषद के निर्विरोध प्रत्याशियों की संख्याः- 08
सदस्य नगर पंचायत के निर्विरोध प्रत्याशियों की संख्याः- 07

read more at-