यूपी में अपराधियों के हौसले बुलन्द -हिन्दू वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष को गोली मारी

फतेहपुर .उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनावों में हो रही हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। यहां प्रचार करके घर लौट रहे हिंदू वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। क्या है पूरा घटनाक्रम जानकारी के मुताबिक, नगर निकाय चुनाव के आखिरी चरण में होने वाले मतदान का चुनाव प्रचार सोमवार की शाम थम गया।
बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार करके अपने घर वापस लौट रहे हिन्दू वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह को देर रात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ठिठोरा के निकट अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली हिन्दू वाहिनी के उपाध्यक्ष के दाहिने हाथ में लगी। इससे वाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फ़िलहाल उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस घटना को चुनावी रंजिश से भी जोड़कर देख रही है।
read more at-