योग गुरु बिक्रम चौधरी की ‘रासलीला’

बिक्रम पर सेक्शुअल असॉल्ट और रेप के आरोप लगने के बाद उनकी पत्नी ने अब अलग होने का फैसला कर लिया है। इसके लिए उन्होंने डायवोर्स का केस भी फाइल कर दिया है। टीएमजेड वेबसाइट ने लीगल डॉक्युमेंट के आधार पर इसकी जानकारी दी।

लीगल डॉक्युमेंट में क्या ?
बिक्रम की पत्नी 50 वर्षीय राजश्री चौधरी अपने 31 साल लंबे रिश्ते को अब खत्म करना चाहती हैं। बिक्रम चौधरी पर उनकी छह स्टूडेंट द्वारा सेक्शुअल असॉल्ट और रेप का आरोप लगाने के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है। लीगल डॉक्युमेंट में राजश्री ने लॉस एंजिलिस, बेवर्ली हिल्स और होनोलुलु समेत बाकी जगहों पर प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा मांगा है। बिक्रम और राजश्री की एक बेटी और एक बेटा है।

आरोपों ने तबाह किया परिवार
साल 2013 से अब तक बिक्रम चौधरी पर उनकी छह स्टूडेंट सेक्शुअल असॉल्ट का मामला दर्ज करा चुकी हैं। बिक्रम ने इस साल फरवरी में पहली बार अपने लगे सेक्शुअल असॉल्ट और रेप के आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि महिलाएं उनसे प्यार करती हैं। उन्होंने किसी भी महिला के साथ जबरदस्ती नहीं की। महिलाएं ही उन्हें चाहती हैं। बिक्रम ने इन आरोपों से अपना परिवार तबाह होने की बात भी कही थी। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी अब उनसे बात करना पसंद नहीं करती।

कौन हैं बिक्रम चौधरी
69 वर्षीय भारतीय अमेरिकी बिक्रम चौधरी ‘बिक्रम योग’ के संस्थापक हैं। वे पूरी दुनिया में हॉट योग गुरु के नाम से मशहूर हैं। 220 देशों में उनके 720 योग स्कूल में हैं, जहां बिक्रम योग सिखाया जाता है। दर्जनों स्कूल सिर्फ ब्रिटेन में मौजूद हैं। उनके फॉलोअर्स में मैडोना, डेमी मूर, बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन और जॉर्ज क्लूनी जैसे कई हॉलीवुड, खेल और पॉलिटिक्स की दुनिया के हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज शामिल हैं।

क्या है बिक्रम योग?
चौधरी बिक्रम अपने फॉलोअर्स को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग सिखाते हैं। इसे वह ‘हॉट योग’ का नाम देते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे से लेकर मशहूर फुटबॉल प्लेयर डेविड बेकहम तक खराब प्रदर्शन के दौरान उनसे संपर्क साध चुके हैं।अब तक यौन शोषण से जुड़े करीब छह मामले उन पर दर्ज हो चुके हैं। लड़की ने आरोप लगाया कि बिक्रम चौधरी की शख्सियत से वह सार्वजनिक रूप से उनके खिलाफ आने से डर रही थी।चौधरी ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा है, ‘पूरी दुनिया को मैं एक सच बताना चाहता हूं। मैंने किसी महिला का शोषण नहीं किया। मुझे चाहने वाली महिलाओं को उनके वकीलों ने मेरे खिलाफ उकसाया है। मैं उन महिलाओं के लिए खेद महसूस करता हूं, जिन्हें उनके वकीलों ने बातों में ले लिया।’

 

 

read more at-