राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक में जिला अधिवेशन बुलाने का निर्णय

(संजय मौर्या वरिष्ठ स्वतन्त्र पत्रकार)

उत्तर प्रदेश,कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकारिणी की बैठक शनि मंदिर एच ब्लाक चौराहा किदवई नगर में हुयी|बैठक में सितम्बर मे जिला अधिवेशन बुलाने व अधिवेशन में दस हजार कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया| अधिवेशन को सफल बनाने के लिए कानपुर दक्षिण का जिला अध्यक्ष आनन्द तिवारी को बनाया गया है| आज आनन्द तिवारी को पद भार ग्रहण करने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया|बैठक की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए | जिला अधिवेशन व प्रान्तीय अधिवेशन आयोजित किया जायेगा| हर जिले में दस हजार कार्यकर्ता अधिवेशन में एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया है।

पन्द्रह दिन में अधिवेशन के लिए उपयुक्त स्थान तलाश करने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष राहुल कुमार व दक्षिण जिला अध्यक्ष आनन्द तिवारी को दी गयी है| स्थान निर्धारित कर केन्द्रीय कमेटी को अपनी रिपोर्ट देंगे| वीरेन्द्र कुमार ने कहा की पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी इसके लिए जरूरी है की कार्यकर्ताओ को एक जुट कर पार्टी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करे| आज की बैठक में प्रान्तीय अधिवेशन में कानपुर नगर से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुचने के लिए जोर दिया गया|
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष दक्षिण आनन्द तिवारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, राष्ट्रीय संगठन सचिव प्रमोद मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा मोहित सविता, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शिव देवी सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा कान्ति देवी कुशवाहा, गुड्डी दीक्षित,राम आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

 

Be the first to comment

Leave a Reply