राहुल गाँधी का किट वितरित कर जन्म दिन मनाया,

(संजय मौर्य,वरिष्ठ स्वतन्त्र पत्रकार),
उत्तर प्रदेश ,कानपुर,19. 06. 2021, कांग्रेस कमेटी प्रदेश के तत्वावधान में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन परेड स्थित भाटिया होटल में मनाया गया। जिसमें पूर्व विधायकों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और राहुल गांधी की दीर्घ आयु की कामना की।
इसके पहले वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार और राहुल गांधी की कोविड -19 और उससे पीड़ित आम जनमानस के प्रति संवेदनशीलता व भावनाओं के अनुरुप और राहुल गांधी की अपेक्षानुसार हर प्रकाश अग्निहोत्री की अगुवाई में जरूरत मन्दो के बीच राशन किट वितरित की तथा जगह जगह मास्क व सेनिटाइजर का भी वितरण किया गया।वैसे राहुल गाँधी ने अपना जन्म दिन कोविद -19 के कारण नहीं मानाने का फैसला लिया था,पर कारकार्ताओ के जोश ने राहुल गाँधी की बात को अनसुना कर कई जगह जन्म दिन मनाया।
भाटिया होटल में हुए जन्म दिन समारोह में हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि श्री राहुल गांधी जैसे नेताओं का अवतरण धरती पर शताब्दियों मेँ यदा कदा ही होता है।जो मानवीय मूल्यों की स्थापना, शोषित पीड़ित मानवता की रक्षा और जनमानस के अधिकारों के लिये संघर्षरत रहते हैं।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि आज सत्ता की कुर्सी के लिये एक दूसरे को नीचा दिखा रहे नेताओं को राहुल गांधी की त्याग औऱ तपस्यासे सबक लेना चाहिये। राहुल गांधी के सामने ऐसे कई अवसर आये जब वह सत्ता के शीर्ष पर बैठ सकते थे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तो राहुल गांधी के लिए प्रधानमंत्री पद तक छोड़ना चाहते थे।मनमोहन सिंह चाहते थे कि उनकी जगह राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बने पर गांधी ने प्रधानमंत्री बनने से इंकार कर दिया और जनता के बीच रह कर उसकी सेवा करने का ही निर्णय लिया।
प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव इक़बाल अहमद, पूर्व संगठन मन्त्री अशोक धानविक, शंकर दत्त मिश्र,पवन गुप्ता, पूर्व पार्षद महेंद्र त्रिपाठी पुत्तू, रविन्द्र शुक्ला मुन्ना,विनय राज चन्देल, मो इसरार, राज कुमार यादव,राज कुमार शुक्ला,संदीप शुक्ला, पार्षद कमल शुक्ला बेबी, अमन दीप गम्भीर, नूर आलम अज्जू, शादाब आलम, अतहर नईम,इखलाख अहमद डेविड,सैम्युल लकी सिंह, नीलम चौरसिया, लल्लन अवस्थी, अब्दुल ख़ालिक़, सुरेंद्र भदौरिया, कासिफ बट्टू,मकसूद आलम, महमूद आलम, नूर आलम, नईम उमर, महेंद्र भदौरिया,जफ़र शाकिर मुन्ना, जिया उर रहमान अंसारी, स्नेह लता लाल, एजाज रशीद, राजू कश्यप, रामनारायण जैस, चन्द्र मणि मिश्र, हसीब आजाद, मो रफ़ीक कल्लू, अमृत लाल गंगा, राजकुमार कुशवाहा, समी इक़बाल, मो रफ़ीक आदि शामिल थे।

लखनऊ—-
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के 51 वे जन्म दिवस के अवसर पर NSUI के राष्ट्रीय संयोजक  आदित्य चौधरी द्वारा लखनऊ के लीलावती मुंशी बाल अनाथालय में अनाथ बच्चों को आवश्यक वस्तुएँ, पठन-पाठन की सामग्री, मार्क्स, सैनिटाइजर, फल व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए चेक के माध्यम से ₹10 हजार रुपए की धनराशि का योगदान  आदित्य चौधरी द्वारा किया गया। इस दौरान लीलावती मुंशी अनाथ बाल गृह की अधीक्षका श्रीमती माया हंस ने कांग्रेस सांसद  राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए योगदान की उन्होंने खूब प्रशंसा की। इस क्रम में आशुतोष गुप्ता व श्री हर्षित गौतम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply