लखनऊ में सामूहिक खिचड़ी भोज की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन,

(रिपोर्ट -अरुण सिंह चंदेल ,वरिष्ठ पत्रकार)

उत्तर प्रदेश ,लखनऊ 21 दिसम्बर 2022, हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति त्यौहार मनाया जाता है ,जब सूर्य उत्ररायन होता है और एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी के दिन मनाई जा रही है।इसी कड़ी में संस्थाए खिचड़ी भोज का आयोजन करती है। ऐसा ही एक खिचड़ी भोज कराने के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता,लखनऊ के तत्वावधान में प्रस्तावित सामूहिक खिचड़ी भोज एवं क्षत्रिय परिवार मिलन समारोह की तैयारी हेतु शीरोज हैंग आउट,निकट ताज होटल,गोमती नगर, लखनऊ में गीता सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एवं प्रभा सिंह कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक 17 दिसंबर 2022 को आयोजित हुई । इस बैठक में इस खिचड़ी भोज कार्यक्रम को बड़े धूमधाम से आयोजित करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।

इसी कड़ी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता महिला प्रकोष्ठ लखनऊ के आह्वान पर आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से सर्व वीसी शिव बहादुर सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जगनायक सिंह गौतम संरक्षक अवध प्रान्त, विकास सिंह सेंगर राष्ट्रीय सचिव युवा,विनायक सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष/सदस्य अनुशासन समिति,सुधीर कुमार सिंह चौहान जी एड.प्रदेश उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ,मनोज कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, रीना सिंह राष्ट्रीय महासचिव महिला, सोनाली सिंह राष्ट्रीय महासचिव महिला, रेनू सिंह कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष महिला, अनीता सिंह प्रदेश संगठन मंत्री महिला, आशा सिंह प्रदेश सचिव महिला, रंजना सिंह जी प्रमुख महासचिव अवध प्रान्त महिला, बबिता सिंह जी, प्रीती सिंह , मिथलेश सिंह तथा विभा सिंह आदि ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्तावित सामूहिक खिचड़ी भोज/ परिवार मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित करने, महानगर के प्रमुख चौराहों में होर्डिंग्स लगवाने, पर्याप्त धन संग्रह करने, उचित स्थान चयनित करने, शीघ्र आमंत्रण पत्र छपवाने, जनपद लखनऊ तथा पड़ोसी जनपदों के सम्मानित पदाधिकारियों को आमंत्रित करने एवं उनका सहयोग प्राप्त करने आदि के निर्णय लिए गए। बैठक का संचालन रंजना सिंह,रीना सिंह , अनीता सिंह ने संयुक्त रूप से किया तथा गीता सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया तथा प्रभा सिंह ने बैठक समाप्त करने की घोषणा की। बैठक सकुशल सम्पन्न हुई।

Be the first to comment

Leave a Reply