संगीत गायन प्रतियोगिता में “प्रतिभागियों” ने दिखाया हुनर

  • “रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केन्द्र” ने आयोजित की संगीत गायन प्रतियोगिता
  •  केन्द्र की छात्राओं ने लिया प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग
  • इस दौरान “उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी” और “केन्द्र प्रभारी” ने दी आशा ज्योति केन्द्र में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी
  •  कार्यक्रम संयोजिका प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में सुचारू रूप से सम्पन्न हुई प्रतियोगिता

कानपुर महानगर।(सर्वोत्तम तिवारी) रावतपुर स्थित “रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केन्द्र” में संगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मंडल ने किया।

आशा ज्योति केंद्र द्वारा आयोजित इस संगीत गायन प्रतियोगिता में केंद्र की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा के साथ जबरदस्त हुनर दिखाया। कार्यक्रम में केन्द्र की जिला उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती श्रुति शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। प्रतियोगिता के बाद निर्णायक मंडल ने प्रथम स्थान पर शिमला देवी, सरगम, शिवानी, मिताली, कोमल का चयन किया।

वहीं द्वितीय स्थान पर रानी, निधी, सीमा, अंशिका, एकता, नीलम, प्रियांशी और तृतीय स्थान पर प्रिया, अंकिता और रेखा यादव चयनित हुये।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्रुति शुक्ला और केन्द्र प्रभारी दीप्ती सक्सेना ने आशा ज्योति केन्द्र में मिलने वाली सुविधाओं के विषय में बताया। आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल टीम में विजय, हेमलता और गौरव राज शर्मा आदि लोग रहे।

वहीं कार्यक्रम में मुख्यरूप से विजय कराटे, हेमलता, गौरव, राज गुप्ता, केन्द्र प्रभारी दीप्ती सक्सेना, प्रियंका तिवारी, दीप्ती सिंह, प्रियंका उत्तम, प्रियांशी पाण्डेय, अर्पिता सिंह, मोनिका गुप्ता, रेनू निगम और मनीष, राहुल वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।