पांचवे दिन हॉकी और बॉक्सिंग ने बचाई लाज़,

टोक्यो ओलंपिक 27 जुलाई 2021, भारत से 125 एथलीटों की लम्बी टीम गयी थी ,अब तक एक रजत ही हाथ लगा है,भारत के लिए बिना पदक वाला रहा पांचवां दिन।अगर देखा जाये तो हॉकी और बॉक्सिंग में भारत को जीत मिली। बाकी इवेंट्स जैसे निशानेबाजी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस की स्पर्धा तो निराशा हाथ लगी वही ,भारतीय एथलीटों ने भी निराश किया। भारतीय निशानेबाजों नेभी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया,पर रहत की खबर यह है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इस ओलंपिक में अपनी दूसरी जीत हासिल की,मेडल की उम्मीद हॉकी टीम के प्रदर्शन के बाद बढ़ी है,भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह ने दो गोल किए, जबकि सिमरनजीत सिंह ने एक शानदार फिल्ड गोल किया था। भारतीय मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहेन(महिला बॉक्सर) ने टोक्यो ओलंपिक अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। उन्होंने जर्मनी की एपेट्ज नेदिन को 3-2 से हराया मेडल से एक कदम दूर- लवलीना अंतिम आठ में पहुंच चुकी हैं।

वैसे दिखा जाये कुल मिला के हॉकी और बॉक्सिंग को अगर छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर निराशा ही खेमे में दिखाई दी। भारत ने स्पेन को हॉकी में जहां एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया। दुःख की बात यह है कि बॉक्सिंग की 69 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा में लवलीना बोरगोहेन के पंच जर्मनी की एपेट्स नेदिन नहीं फेस कर पायी । जर्मनी की खिलाड़ी अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहीं। भारत को हार मिली 10 मीटर पिस्टल और राइफल की मिक्स्ड टीम में।रानी रामपाल की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम अपने तीसरे मुकाबले में रियो स्वर्ण विजेता ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी।कल होगा दिलचस्प मुकाबला।वैसे भारत इससे पहले अपना दो मैच हार चुका है।ग्रेट बिटेन बनाम भारत टोक्यो ओलंपिक हॉकी भारत में कहां देखें? -टोक्यो 2020 में ग्रेट ब्रिटेन बनाम भारत हॉकी मैच का भारत में Sony TEN 2, Sony TEN 2 HD, Sony Six और Sony SIX HD TV टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही Sony TEN 3, Sony TEN 3 HD, Sony TEN 4 और Sony TEN 4 HD पर टोक्यो 2020 को क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन महिला हॉकी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv पर उपलब्ध होगी। सभी तरह के प्रसारण Sony Sports Networks तय करेगा।
भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन हॉकी मैच का लाइव स्कोर Olympics.com पर उपलब्ध होगा।@ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply