10 जुलाई 2017 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान: पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम में बारिश

दक्षिण पश्चिम मानसून पिछले 24 घंटों के दौरान उप हिंलायी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में सबसे अधिक प्रभावी रहा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओड़ीशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण गोवा, उत्तरी तटिए आंध्रा प्रदेश और पश्चिमी तट में सक्रिय मॉनसून कि स्थिति देखी गाई।

पिछले 24 घंटों में सिल्लीगुरी और उत्तरी लखीमपुर में सबसे अधिक 131 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई और हरनाई में 75 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

अब तक 9 जुलाई को मॉनसून का प्रदर्शन सामान्य से 1 प्रतिशत कम हो गया है।

इस मॉनसून सीज़न में अब तक उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 37 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है । जबकि दक्षिण और मध्य भारत में सामान्य से 5 फीसद कम और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 11 प्रतिशत कम मॉनसून वर्षा हुई है।

मॉनसून की उत्तरी सीमा इस समय बाड़मेर, सोनीपत, शिमला, ऊना और जम्मू में है।

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वो उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओड़ीशा, असम, मेघालय, पश्चिमी तट और अंडमान और निकोबार में माध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

जबकि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तर प्रदेश के मध्य भागो, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी तटिए आंध्रा प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडू, करनाटक और केरल में हल्की वर्षा होगी।

read more- skymetweather