Exclusive: अमिताभ बच्चन ने खोले अपनी जिंदगी के ये राज

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का करीब पांच दशक का फिल्मी करियर काफी चौंकाने वाला रहा है। करियर की दूसरी पारी में भी उन्होंने खुद को अलग ही अंदाज में ढाला है। यही वजह है कि फैंस की दीवानगी भी उनके लिए जस की तस बनी हुई है।

आज 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड और फैंस उनके बर्थ-डे को लेकर खासे उत्साहित हैं। इस खास मौके पर एक मुलाकात में उन्होंने अपने जन्मदिन से जुड़ी बहुत सी बातें कीं? पेश है, बातचीत के चुनिंदा अंश-

हां, इस बार अपना 75वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ सादगी से मनाने की इच्छा है। हम मुंबई से बाहर जाकर जन्मदिन मनाने वाले हैं।

मैंने हमेशा जिंदगी को गले लगाया है। 75वां जन्मदिन मनाने वाला हूं, लेकिन कभी यह नहीं सोचा कि मैं बूढ़ा हो रहा हूं। मैं जिंदगी का हर दिन पूरे जोश के साथ जीता हूं। जहां तक बर्थ-डे की बात है, तो इस दिन को भी बहुत एंज्वॉय करता हूं।

Read more at: