NTPC हादसा: गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को लखनऊ से दिल्ली लाया गया

लखनऊ: रायबरेली के NTPC प्लांट में ब्वॉयलर फटने से गंभीर रूप से घायलों को देर रात लखनऊ से दिल्ली के सफरगंज अस्पताल में रेफर किया गया। बता दें कि बुधवार को ब्वॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या 30 हो गई है और 200 से ज्यादा वर्कर घायल हो गए थे।
                 PunjabKesari
जानकारी के अनुसार 7 अधिकारियों को सुबह एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया है जबकि एक अन्य अधिकारी का इलाज सिप्स में किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि दिल्ली भेजे गए 7 घायलों में से 2 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है हालांकि उनके नाम का पता नही चल सका है। 7 में से 2 को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल और 2 को मेदांता में भर्ती कराया गया है जबकि लखनऊ में इलाज करा रहे शर्मा की हालत भी बेहद नाजुक है।
                 PunjabKesari
गौरतलब है कि NTPC उंचाहार की छठी इकाई में बुधवार दोपहर में तेज धमाका हुआ था। नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (एनटीपीसी) ऊंचाहार परियोजना के संयंत्र क्षेत्र में नवनिर्मित 500 मेगावाट क्षमता की छठी इकाई में बिजली उत्पादन का काम चल रहा था। ब्यॉयलर की ऐश पाइप में अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। लगभग 90 फीट ऊंचाई पर विस्फोट हुआ और प्लांट के चारों ओर गर्म राख फैल गई। ब्वॉयलर के आसपास 200 से ज्यादा एनटीपीसी के कर्मचारी, अधिकारी व निजी कंपनी के श्रमिक काम में जुटे थे।

 

read more at-