President Election:- साबरमती आश्रम से मीरा कुमार ने की प्रचार की शुरुआत, चलाया गांधी जी का चरखा

नई दिल्ली (30 जून): विपक्ष की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार ने शुक्रवार से प्रचार प्रसार अभियान की शुरुआत की है। अभियान की शुरुआत उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम से की। मीरा कुमार ने आश्रम में मौजूद महात्मा गांधी का चरखा चलाकर सूत काता।

28 जून को मीरा कुमार ने संसद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था।

आपको बता दें, साबरमती आश्रम अपनी 100वीं वर्षगांठ मना रहा है. पीएम मोदी भी गुजरात के दो दिन के दौरे पर हैं। गुरुवार को मोदी अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम गए थे। उन्होंने वहां चरखा चलाकर सूत काता था। पीएम ने महात्मा गांधी के आध्यात्मिक गुरु माने जाने वाले श्रीमद राजचन्द्र पर डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया था।

 

READ MORE- NEWS24