अपने ही ऑफिस की GIRLS का फर्जी ID बनाकर भेजता था अश्लील मैसेज, ऐसे हुआ गिरफ्तार

लखनऊ. अपने ही ऑफिस की लड़कियों की फर्जी फेसबुक आईडी बना कर उनके मोबाइल नबर डालने वाले युवक को लखनऊ की साइबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक लखनऊ के एक कॉल सेंटर में काम करता है। शातिर युवक पहले लड़कियों की फर्जी फेस बुक आईडी बनाता है फिर उसपर अश्लील बातें लिख कर उनके मोबाइल नंबर भी डाल देता है जिसके बाद लड़कियों के मोबाइल पर अश्लील कॉल आने लगते है। इस बात से परेशान हो कर कई लड़कियों ने साइबर थाने में शिकायत की जिसके बाद जब पुलिस ने युवक को पकड़ा तो व उन्ही के साथ काम करने वाला युवक ऋषभ निकला जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 साथ में काम करने वाली GIRLS को करता था परेशान 

-लखनऊ के हुसैनगंज में एक ऐसा मामला दर्ज हुआ जहां फेसबुक के जरिये लड़कियों की फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों से दोस्ती करने और फिर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया।

-तमाम लड़कियां इससे आहत हुई कई मानसिक रूप से प्रताड़ित हुई तो कुछ का इसकी आड़ में उत्पीड़न भी हुआ।

-मामले की शिकायत होने पर जांच में जुटी सायबर सेल ने पाया की वो और कोई नहीं उन्ही लड़कियों का परिचित युवक था।

-जो फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अपने ऑफिस की लड़कियों का मानसिक शोषण और उत्पीड़न कर रहा था।

-जिसे हुसैनगंज पुलिस और सायबर सेल ने गिरफ्तार किया है।

 

क्या कही पुलिस?

-पुलिस के मुताबिक आरोपी ऋषभ चंद्रा एक निजी कंपनी में कार्यरत था जो लड़कियों के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लड़कियों से पहले दोस्ती करता थआ।

-इसके बाद उन्ही लड़कियों को अश्लील मैसेज और अश्लील फोटो भेजकर लड़कियों को मानसिक रूप से परेशान करता था।

-पुलिस के मुताबिक आरोपी उन लड़कियों के मोबाईल नंबर फेसबुक पर डाल अमर्यादित भाषा का इस्तमाल करता था।

-मामले की शिकायत हुसैनगंज पुलिस को की गई तो जांच के दौरान सायबर सेल और हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी को मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया।

 

read more- samacharplus