मतगणना हेतु टेबुलों की संख्या की गयी निर्धारित

रायबरेली।(संदीप मौर्या ) जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण हेतु मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिनके सहयोग के लिए जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तथा शिव सागर कुशवाहा प्र0प्र0अधिकारी को सहायक नियुक्त किया गया है। किसी भी आक्रस्मिकता की स्थिति में कार्मिक जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को अवगत करायेगें।

मतगणना प्रत्येक नगर निकाय में टेबुलों की व्यवस्था के साथ मतगणना निर्गत आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद रायबरेली की मतगणना राजकीय इण्टर कालेज में होगी। यहां एस सुधाकरन उप जिला मजिस्टेªट प्रभारी होंगे। नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की मतगणना हेतु वार्ड संख्या 01 से 05 तक के लिए 06 टेबुल, वार्ड संख्या 06 से 10 तक के लिए 06 टेबुल, वार्ड संख्या 11 से 15 तक के लिए 07 टेबुल, वार्ड संख्या 16 से 20 के लिए 08 टेबुल, वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए 08 टेबुल, वार्ड संख्या 26 से 30 के लिए 08 टेबुल तथा वार्ड संख्या 31 से 34 के लिए 06 टेबुल लगाई गयी हैं। नगर पालिका रायबरेली के सभासद पद के लिए वार्ड संख्या 01 से 05 टेबुल के लिए 04 टेबुल, वार्ड संख्या 06 से 10 तक के लिए 05 टेबुल, वार्ड संख्या 11 से 15 तक के लिए 05 टेबुल, वार्ड संख्या 16 से 20 के लिए 05 टेबुल, वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए 05 टेबुल, वार्ड संख्या 26 से 30 के लिए 05 टेबुल तथा वार्ड संख्या 31 से 34 के लिए 05 टेबुल मतगणना हेतु लगाई गयी हैं।
नगर पंचायत महाराजगंज की मतगणना तहसील महाराजगंज के मीटिंग हाल में होगी। यहां प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उप जिलाधिकारी महाराजगंज (9454416633) होंगे। यहां के सभी 10 वोर्डो की अध्यक्ष पद की मतगणना हेतु 02 टेबुल तथा सभासद पद की मतगणना हेतु 02 टेबुल लगायी जायेगी। नगर पंचायत बछरावां की मतगणना महाराजगंज तहसील के नायब तहसीलदार के न्यायालय कक्ष में होगी। यहां के सभी 11 वार्डो की अध्यक्ष पद की मतगणना हेतु 03 टेबुल तथा सभासद पद की मतणना हेतु 02 टेबुल लगाई जायेगी। नगर पंचायत सलोन की मतगणना सर्वोदय विद्यापीठ इन्टर कालेज सलोन में होगी। यहां श्रीराम सचान उप जिला मजिस्टेªट (9454416630) प्रभारी होंगे। यहां के सभी 12 वार्डो की मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए 02 टेबुल तथा सभासद पद की मतगणना हेतु 02 टेबुल होंगी। नगर पंचायत परसदेपुर तथा नगर पंचायत नसीराबाद की मतगणना सर्वोदय विद्यापीठ इन्टर कालेज सलोन में होगी।

नगर पंचायत परसदेपुर हेतु प्रभारी राजेश कुमार चैरसिया तहसीलदार सलोन (9454416638) तथा नगर पंचायत नसीराबाद हेतु ओ0पी0 गुप्ता बन्दोबस्त अधिकारी (9415192863) प्रभारी होंगे। नगर पंचायत परसदेपुर के सभी 10 वार्डो के लिए अध्यक्ष पद हेतु 02 टेबुल तथा सभासद पद हेतु 02 टेबुल होगी। नगर पंचायत नसीराबाद के सभी 15 वार्डो के लिए अध्यक्ष पद तथा सभा सद पद हेतु 03-03 टेबुलें हांेगी। नगर पंचायत डलमऊ की मतगणना तहसील मुख्यालय डलमऊ में होगी। यहां प्रदीप वर्मा उप जिला मजिस्टेªट डलमऊ (9454416629) तथा देवी प्रसाद वर्मा (9454416637) तहसील डलमऊ प्रभारी होंगे। यहां के सभी 10 वार्डो के लिए अध्यक्ष एवं सभासद पद की मतगणना हेतु 02-02 टेबुलें होंगी। नगर पंचायत ऊँचाहार की मतगणना तहसील परिसर के सभा कक्ष में होंगी। यहां पर मदन कुमार उप जिला मजिस्टेªट ऊँचाहार एवं अशोक कुमार यादव तहसीलदार ऊँचाहार प्रभारी होंगे।

यहा के सभी 10 वार्डो के अध्यक्ष पद मगणना हेतु 03 टेबुलें तथा सभासद पद हेतु 02 टेबुलें होगी। नगर पंचायत लालगंज की मतगणना बैसवारा इण्टर कालेज के गोविन्द हाल में होंगी। यहां राजेश कुमार तिवारी उप जिला मजिस्टेªट लालगंज (9454416628) तथा डाॅ0 जगन्नाथ सिंह तहसीलदार लालगंज (9454416644) प्रभारी हांेगे। यहां वार्ड संख्या 1 से 08 तक अध्यक्ष पद हेतु 06 टेबुलें तथा सभासद पद हेतु 03 टेबुलें होगी। वार्ड संख्या 9 से 15 तक अध्यक्ष पद के लिए 04 टेबुलें तथा सभासद पद के लिए 03 टेबुलें होंगी। इस के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सम्पूर्ण जनपद तथा नगर मजिस्टेªट नगर क्षेत्र रायबरेली के लिए शान्ति एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होंगे।

निर्वाचन हेतु प्रेक्षक की गयी नियुक्ति
रायबरेली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रायबरेली ने बताया है कि स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु श्री कामरान रिजवी, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम तथा पारेषण निगम, लखनऊ को प्रेक्षक के पद पर तैनात किया गया है। माननीय प्रेक्षक महोदय का जनपद में अवस्थान स्थल आई0टी0आई0 गेस्ट हाउस दूरभाष नगर है तथा निर्वाचन अवधि में दूरभाष संख्या 0535-2702045 तथा मोबाइल नम्बर 7839377191 है।