मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महावन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई और अन्य पांच घायल हो गये।

पुलिस के मुताबिक नोएडा से कुछ लोग गोद भराई के लिए आगरा जा रहे थे। महावन इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय से टकराने के बाद तेज रफ्तार कार पलट गई।

हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी शौभित (35) और उसके दस वर्षीय पुत्र कैन्हया के अलावा इटावा के भरथना निवासी संतोष (35) और उसकी 11 वर्षीय बेटी रोशनी की मृत्यु हो गई। हादसा तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ।

 

read more at-