यूपी के दबंग विधायक राजा भैया की बहन के साथ दो मनचलों ने की छेड़छाड़ और मारपीट, ट्रेन से भाभी संग जा रही थी ससुराल

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मनचलों द्वारा एक महिला क साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने इस घटना को लखनऊ से रायपुर जा रही ट्रेन में अंजाम दिया। इस छेड़छाड़ का शिकार कुंडा से दबंग निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बहन विभा हुई हैं। यह घटना सोमवार आधीरात ढाई बजे हुई। विभा की एक महीने पहले ही कांगेस नेता देवव्रत सिंह के साथ शादी हुई थी। विभा का ससुराल खैरागढ़ में है। विभा अपनी भाभी पूनम के साथ ट्रेन से ससुराल जा रही थी। सफर के दौरान उनकी बोगी में दो लड़के घुस गए और उन्होंने विभा के साथ छेड़खानी करना शुरु कर दिया। जब विभा और उसकी भाभी ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी और वहां से फरार हो गए।

इसके बाद पूनम और विभा ने इस मामले की शिकायत जीआरपी से की। विभा द्वारा जीआरपी को दिए गए बयान के अनुसार वे दोपहर के ढाई बजे लखनऊ से रायपुर जाने के लिए गरीबरथ एक्सप्रेस में चढ़ी थीं। विभा के साथ उनकी भाभी के अलावा तीन लोग भी थे जिनकी सीट अन्य बोगी में रिजर्व थी। विभा ने पुलिस को बताया कि रात 12 बजे दो युवक उनकी बोगी मे चढ़े जिनके पास ट्रेन का टिकट नहीं था। हमारे साथ वाली सीट खाली थी इसलिए वे वहीं बैठ गए। विभा ने बताया कि आरोपियों ने अपने सामान को रखने के लिए हमसे लड़ाई करना शुरु कर दिया। दोनों पक्षों में काफी बहसबाजी हुई जिसे काफी समय के बाद शांत कराया गया।

 

read more- jansatta