सभी व्यापारियों को जोड़ने का कार्य करेगा राष्ट्रीयहित व्यापार मंडल- मनोज सिंह रघुवंशी

लखनऊ से विशेष रिपोर्ट :-अरुण सिंह चंदेल (वरिष्ठ पत्रकार)

राष्ट्रीय हित व्यापार मंडल महापंचायत संपन्न.

उत्तर प्रदेश ,लखनऊ ,29 अक्टूबर 2023, आज रघुवंशी मैरिज हाल,यातायात पार्क के निकट,कृष्णा नगर में राष्ट्रीय हित व्यापार मंडल,लखनऊ इकाई के तत्वाधान में लघु,अति लघु व दैनिक मजदूरों के लोगो की एक महा पंचायत संपन्न हुई,इस पंचायत में छोटे व्यपारियो के साथ बड़ी संख्या में ई रिक्शा चालको ने भी भाग लिया। साथ ही आज रघुवंशी गेस्ट हाउस में मंडल के कई सदस्य एवं पदाधिकारी भी मौजूद थे ,खास बात यह रही कि आज नए पदाधिकारियों को भी मनोनीत किया गया।

महापंचायत में ई रिक्शा चालको की समस्या पर विशेष चर्चा हुई ,इन लोगो की प्रमुख समस्याओ का समाधान इस बैनर के तले किया जाएगा और आगे भी इनको साथ जोड़ा जायेगा यह बात बैठक में दौहरायी गई। नए पदाधिकारियों की मनोनयन प्रक्रिया में प्रमुख रूप से लखनऊ के राजेश सिंह चौहान(राजा भइया) ई रिक्शा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया,सदस्य पीर मोहम्मद जिला उपाध्यक्ष, साधारण सदस्य सखी चंद राजभर को कार्यकारिणी सदस्य,सदस्य भैया लाल सिंह जिला सचिव मनोनीत किया गया,अन्य लोगो को भी मनोनीत किया गया।

समाज सेवी,मंडल के प्रदेश प्रभारी मनोज सिंह रघुवंशी ने भी छोटे व्यपारियो की मुश्किलों पर प्रकाश डाला,ई रिक्शा चालकों की समस्याओ पर धयान देने की बात की,वहीं पर मीडिया से बात करते हुए मनोज सिंह रघुवंशी ने बताया कि राष्ट्रहित व्यापार मंडल सभी व्यापारियों को जोड़ने का कार्य करेगा और जो भी सरकारी योजना होगी उन योजना को लेकर व्यापारी भाइयों को लाभ दिलाने का कार्य करेगा, कार्यक्रम में राष्ट्रहित व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मलिक मोहम्मद ने बताया ई रिक्शा चालक भाई हमारे संगठन में भारी संख्या पर जुड़ रहे हैं क्योंकि ई-रिक्शा भी एक व्यापार है, जिससे उनके घर का पालन पोषण चलता है और हरदम राष्ट्रीय हित व्यापार मंडल ई रिक्शा चालकों की आवाजों को उठता रहा है। आने वाले समय में पूरे लखनऊ जिले के ई रिक्शा चालक एवं व्यापारी भाई राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संगठन में जुड़कर संघर्ष करेंगे व सहयोग प्रदान करेंगे।

यह बात रखी गयी छोटा व्यवसायी है यह रिक्शा चालक उनहे एक ऐसा स्थान दिया जाये ,जहाँ रिक्शा खड़ा कर सके मतलब रिक्शा स्टैंड आवंटित किया जाये। विशेष अथिति हाईकोर्ट के अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद सिंह ने भी अनेक समस्या पर धयान दिलाया।

पंचायत में 170 सरोजिनी नगर विधानसभा अध्यक्ष स्वर्णपाल सिंह सोनी बाबा कहा कि यदि व्यापारी भाई किसी भी प्रकार की दिक्कत होगी तो हमेशा राष्ट्रीय व्यापार मंडल उनकी सेवा में तत्पर रहेगा मोहनलालगंज विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि हम अपनी निष्ठा और ईमानदारी से हर व्यापारी को जोड़ने का कार्य करेंगे।

राष्टहित व्यापर मंडल के वरिष्ठ नेता जिला सचिव डॉ राकेश प्राताप सिंह ने सभी से आह्वान किया की यह संघठन सभी के लिये सदैव खड़ा रहेगा,इनके साथ अगर अतयाचार व उत्पीड़न होता है तो हम सड़को में उतरेंगे।ज़िला राकेश सिंह चौहान (राजेश भइया ),कुछ विभिन्न समस्यों के संबंध में किससे भी बताये कि कैसे सदस्यों को बचाया गया। साथ ही बैठक में समय का विशेष धयान रखे ,इस बात पर जोर दिया गया।जिला अध्यक्ष ने अंत में धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम में व्यपार मंडल प्रदेश प्रभरी मनोज सिंह रघुवंशी ,व्यपार मंडल जिला अध्यक्ष मालिक मोहमद,170 सरोजनी नगर विधानसभा अध्यक्ष स्वर्णपाल सिंह,हाई कोर्ट अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद सिंह देवेंद्र सिंह अधिवक्ता , राजेश सिंह चौहान(राजा भइया), जिला सचिव डॉ राकेश प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी लाल जी,भाई लाल सिंह,अनिल कुमार धर्मेंद्र , नवाब,राकेश,इंसार अली,पीर मोहमद ,युवराज गौतम ,कैलाश आदि मौजूद थे।

Be the first to comment

Leave a Reply