सरकार की जारी नीति से लाभान्वित हों किसान- जिलाधिकारी

  • किसान दिवस/किसान मेला का किया गया आयोजन

रायबरेली। कृषि विभाग उ0प्र0 द्वारा सबमिशन आॅफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलाजी योजनान्तर्गत पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के जन्म दिवस किसान सम्मान दिवस/किसान मेला का आयोजन मंगलम लाॅन, रायबरेली में किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि सरकार की मंशा किसानों की प्रगति करना है, इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा किसानों के लिए कई योजनायेें संचालित की जा रही है। सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार ने निर्णय लिया है कि कोई भी व्यक्ति भूमिहीन तथा आवास विहीन नहीं रहेगा। विशिष्ट अतिथि ने चैधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों की उन्नति के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, हमारा किसान मजबूत होगा तभी देश मजबूत होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा कि आज का दिन किसानों के सम्मान का दिन है। किसान सम्मानित होते है तो सभी किसानों का हौसला बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सभी किसान प्रगतिशील किसानों से प्रेरणा ले। शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उढायें। जिला प्रशासन किसानों को पूरा सहयोग करेगी। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कृषि निदेशक महेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी रविचन्द्र प्रकाश, कृषि वैज्ञानिक तथा बढ़ी संख्या किसान उपस्थित रहे।