SSP मंजिल सैनी ने बांटी खुशियां, दीये से रोशन किए वृद्धाश्रम

डीजीपी सुलखान सिंह ने सभी पुलिस कप्तानों सहित पुलिस के अफसरों को दीपावली का त्योहार बेसहारा बुजुर्गों और अनाथ बच्चों के साथ मनाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद प्रदेश भर के पुलिस अधिकारी गरीबों और बेसहारों के बीच जाकर उनकी जिंदगी में रौशनी भरने का भरसक प्रयास किया है। प्रदेश के तमाम जिला कप्तानों और पुलिस अधिकारियों ने अनाथ आश्रम और वृद्ध आश्रम जाकर लोगों को मिठाई दी और पटाखे फोड़कर दीवाली का त्योहार मनाया।

मेरठ की एसएसपी इसी के तहत अपने लाव लश्कर के बाद गंगानगर स्थित ‘वृद्धजन सेवा संस्थान में बेसहारों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे। दीया, मोमबत्ती और मिठाइयां लेकर पहुंचे अधिकारियों ने उनके साथ न केवल मिठाइयां खाईं, बल्कि उन्हें इस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए दीये से वृद्धाश्रम को रोशन किया। एसएसपी और एसपी ने वृद्धाश्रम में सभी वृद्धाओं को कंबल वितरित किए। पुलिसवालों को इस रूप में अपने बीच पाकर बुजुर्ग खुशी से अभीभूत हो गए। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने भी अनाथालय और वृद्धाश्रमों में जाकर दीपावली मनाई।

इसके अलावा सभी थानों के इंस्पेक्टर-एसओ भी पूरे स्टाफ के साथ इलाके के वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में पहुंचे। उन्होंने वहां दीये जलाए और मिठाई बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।

एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि सभी थानों और सर्किल के सीओ भी अपने-अपने क्षेत्र में गरीब और मजबूर लोगों के बीच जाकर उन्हें मिठाई भेटकर दीपावली के त्योहार को मनाया। मंजिल सैनी ने कहा कि समाज मेंं पुलिस की इस पहल की काफी तारीफ हो रही है, और हमसब ऐसे मौकों पर गरीबों, बुजुर्गों और मजबूर लोगों के साथ खड़े हैं।

डीजीपी के निर्देश पर गुरुवार शाम को पुलिस लाइन में दीपावली का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पुलिसकर्मियों के परिवार वाले भी शामिल होंगे। एसएसपी सहित सभी पुलिस अधिकारी के साथ ही तमाम दरोगा, सिपाही और उनके परिजन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

read more at-